BREAKING NEWS: जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

Date:

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती करने जा रही है. सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है. इससे पहले वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ पुलिस में थोक में भर्ती की मंजूरी दी थी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्टॉफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड व्वाय, वार्ड आया आदि के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर उक्त पदों की भर्ती की जाएगी. वित्त विभाग द्वारा स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के 5, ओ.टी. टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला के 100-100, सहायक ग्रेड-3 एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25-25, ड्रेसर ग्रेड-1 के 50, तथा वार्ड व्वॉय एवं वार्ड आया के 50-50 इस प्रकार कुल 650 पदों पर भर्ती की अनुमति स्वास्थ्य विभाग को दी गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NAXAL NEWS : ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

CG Naxal News: Vehicle Carrying ITBP Jawans Overturns; 6...

CG ELECTION : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की घोषणा! 

CG Elections: Urban Body and Panchayat By-elections Announced! CG ELECTION...

ANIL AMBANI : अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़

ANIL AMBANI : Major twist in Anil Ambani case रायपुर।...