BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने किया आत्मसमर्पण, देवेन्द्र नगर थाने के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: रायपुर, 5 दिसंबर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने शुक्रवार को देवेन्द्र नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके आत्मसमर्पण की खबर लगते ही थाने के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए, जिसके चलते पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा।

अमित बघेल पर सिंधी और अग्रवाल समाज के महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। वे करीब पखवाड़े भर से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही उन्होंने थाने में सरेंडर किया, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

इस दौरान एक और बड़ी जानकारी सामने आई—अमित बघेल की माता का आज देहांत हो गया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें उनके गृहग्राम पथरी ले जाया जा सकता है, ताकि वे अपनी माता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

थाने के बाहर जुटी भीड़ के कारण स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को अतिरिक्त बल की व्यवस्था करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related