दिव्यांग दिवस के अवसर पर अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में बच्चों को बांटी गई कान की मशीन बांटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस प्रतिवर्ष दिव्यांग बच्चों के भविष्य जिसमे उन्हें आत्म निर्भर बनाये जाने के ,,,संकल्प दिवस ,,,के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष डॉक्टर नवीन बागरेचा के मुख्य आतिथ्य प्रमोद दुबे पूर्व महापौर, डॉ ऋतु वर्मा एवं ध्रुव अग्रवाल समाजसेवी की विशिष्ट अतिथि में,,, डॉ राकेश पांडे ने बताया कि बच्चों की उत्तरोत्तर प्रगति जिसमें जो बच्चे सुन नहीं पाते उन्हें सुनने योग्य बनाने हेतु हर प्रकार के उपाय के साथ-साथ बच्चों को स्पीच थेरेपी का कोर्स लगातार कराया जा रहा है ।

जिसके कारण लगभग 60% बच्चे अब बोलने एवं सुनने लगे हैं ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ नवीन बागरेचा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रितु वर्मा ने कहा कि लगातार इन बच्चों का उत्साह देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि हर क्षेत्र में यह बच्चे सामान्य बच्चों से आगे निकल लेंगे। क्योंकि इनका डेडीकेशन ही इनकी बड़ी पूंजी है ,,,खासकर अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य गतिविधियां पढ़ाई के साथ-साथ जारी रखना अच्छा संकेत है,,, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि इन बच्चों को अन्य सामान्य स्कूलों में ले जाए जाने से इनका बौद्धिक स्तर के साथ-साथ कॉन्फिडेंस में काफी बढ़ोतरी देखने को लगातार मिल रही है।

संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी की लगातार 5 वर्षों से इस स्कूल के बच्चों की सभी प्रकार की कमियों को दृष्टिगत रख योजना तैयार करती है,, जिसके चलते बच्चों को उत्कृष्ट भोजन के साथ-साथ उत्कृष्ट पढ़ाई एवं कॉम्पिटेटिव परीक्षा पास करने की टिप्स लगातार शहर के सभी क्षेत्रों में एक्सपर्ट लोगों के माध्यम से दी जाती है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ के कोई भी दिव्यांग बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे इसलिए अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है ।।।।।।।।।।।।।कमलेश शुक्ला ,,,प्राचार्य

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related