कवर्धा ज़िला किसान कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, जानिए किन्हें मिली जगह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पंडरिया/कवर्धा- कवर्धा ज़िला सहित पूरा छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है, जहां किसानों के अधिकारो के लिए किसान संगठन सदैव सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार रहते है इसी उद्देश से छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी व वर्तमान मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने किसान संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत किया जा रहा है, शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुछ दिन पहले कवर्धा ज़िला किसान कांग्रेस की कमान युवा किसान नेता रवि चन्द्रवंशी को सौंपी गई थी,जिसके द्वारा आज अपनी ज़िला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

किसान कांग्रेस ज़िलाअध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि मुझे पार्टी द्वारा किसानों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारो के लिए लड़ने की जवाबदारी एक किसान प्रहरी के रूप में सौंपी गई है,जिसके लिये ज़िला स्तर पर ज़िला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की गई है,हम सब मिलकर आने वाले समय में किसानों के अधिकारो के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।

चन्द्रवंशी ने आगे कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार में किसान वर्ग ही सबसे ज़्यादा परेशान है,किसानों का धान नहीं ख़रीदने के इरादे से आज भाजपा सरकार सैकड़ो नियम क़ानून बनाकर किसानों को धान बेचने से रोकने का प्रयास कर रही है,विष्णुदेव साय सरकार की इस सोच को किसान कांग्रेस कभी पूरा होने नहीं देगी।

किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने ज़िला कार्यकारिणी विस्तार के संबंध में बताया कि उनकी टिम में 7 ब्लॉक अध्यक्षों सहित 40 ज़िला पदाधिकारीयो को जगह दी गई है जिसमें कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पटेल,कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा बंजारे,बोडला ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र धुर्वे,लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष हेमलाल साहू,ठाठापुर(रामपुर)ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षित वैष्णव व रेंगखार ब्लॉक अध्यक्ष की जवाबदारी लेखराम पंचेश्वर को सौंपी गई है साथ ही मीडिया प्रभारी के रूप में विनोद जायसवाल को नियुक्त किया गया हैं।

कार्यकारिणी में ज़िला उपाध्यक्ष के रूप में क्रमशः कन्हैया यादव,धनिराम चन्द्रवंशी,शिवेंद्र वर्मा,संतोष साहू,सालिनी लहरे,गोविंद वैष्णव,महामंत्री के रूप में रामदास पटेल,चेतन वर्मा,शिवकुमार तिवारी,उत्तर चंद्राकर,जलेश बघेल,राजकुमारी बरमन,व जलेश धुर्वे को नियुक्त किया गया है साथ ही ज़िला महासचिव व सचिव के रूप में 14-14 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related