BREAKING NEWS : कप्तान विराट आज खेलेंगे अपना अंतिम मैच, खिताबी हार के साथ घर लौटेगी ‘टीम ​इंडिया’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

टी—20 विश्व कप में टीम इंडिया आज विराट कोहली की कप्तानी में आखिरी लीग मुकाबले के लिए उतरेगी। आज नमीबिया से भारत जीत भी जाती है, तो भी खिताबी हार के साथ ही टीम ​इंडिया को घर वापसी करना होगा। शुरुआती दो मैचों में भारत को चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने पटखनी दी, इसके बाद से ही खिताबी मुकाबले से टीम इंडिया के बाहर का रास्ता साफ हो गया था।

टी—20 विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन आज का मैच जीतकर टीम जरूर सम्मान के साथ विदाई लेना चाहेगी। सिर्फ टीम ही नहीं कप्तान विराट कोहली भी जीत के साथ अपनी टी-20 कप्तानी का अंत करना चाहेंगे।

टीम की कमान का आखिरी दिन

टूर्नामेंट के शुरू होने से लगभग एक महीने पहले ही विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद T-20I फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं बेहद सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी कप्तानी करने का भी मौका मिला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर मेरी यात्रा का साथ देने वाले हर एक इंसान को मैं शुक्रिया कहता हूं। टीम के लड़कों, सपोर्ट स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी, कोच और हमारी जीत की प्रार्थना करने वाले हर भारतीय के बिना मैं ये नहीं कर सकता था।

कोहली ने आगे लिखा था- मैं यह समझ रहा हूं कि वर्क लोड बेहद अहम होता है। मैं पिछले 8-9 साल से तीनों फॉर्मेट में खेल रहा हूं और 5-6 साल से लगातार कप्तानी भी कर रहा हूं। मैं महसूस कर रहा हूं कि टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने के लिए मुझे थोड़ा सा स्पेस चाहिए। टी-20 के कप्तान के तौर पर मैंने टीम को अपना सब कुछ दिया। आगे भी एक बल्लेबाज के तौर पर मैं टी-20 टीम में अपना योगदान जारी रखूंगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related