CHHATTISGARH : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए आया बड़ा ऑफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : A big offer for Chhattisgarh came from Singapore.

रायपुर। 6 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ को निवेश और कौशल विकास के मोर्चे पर कई बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। यात्रा के दौरान प्रदेश को मिले FDI निवेश प्रस्ताव बढ़कर 43,600 करोड़ रुपये हो गए हैं। वहीं एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 350 करोड़ रुपये के नए निवेश का प्रस्ताव मिला है।

SME GROWTH FUND : कारोबारियों के लिए बड़ा ऐलान, अब क्या बदलेगा?

युवाओं की स्किलिंग पर बड़ा समझौता

छत्तीसगढ़ सरकार और सिंगापुर की ITE Education Services के बीच तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण को लेकर एमओयू हुआ है। इसका मकसद प्रदेश के युवाओं को सीधे उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार करना है।

मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का दौरा कर वहां के इंडस्ट्री-बेस्ड ट्रेनिंग मॉडल को भी समझा। सिंगापुर में बड़ी कंपनियां कॉलेजों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षण देने और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं।

इसी मॉडल को छत्तीसगढ़ में अपनाने की योजना है। इससे नए पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

350 करोड़ से बनेगा एग्रो-फूड हब

सिंगापुर की Valency International Pte Ltd ने छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी प्रदेश में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी।

इस हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली जैसी कृषि उपज की प्रोसेसिंग की जाएगी। इससे किसानों की उपज का प्रदेश में ही वैल्यू एडिशन होगा और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद है।

15 से ज्यादा कंपनियों से निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर में आयोजित CEO राउंडटेबल में 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों और कारोबारी माहौल की जानकारी कंपनियों के प्रतिनिधियों को दी।

AI और डिजिटल फाइनेंस पर भी फोकस

Global Finance & Technology Network के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए टेक लैब स्थापित करने की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।

सिंगापुर के विदेश मंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की। दोनों के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं को उद्योगों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दे रही है। प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को रायपुर लौटेगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related