BREAKING NEWS : नहीं रहे एक्टर ऋतुराज सिंह …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: Actor Rituraj Singh is no more…

टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋतुराज सिंह का कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। एक्टर ने ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में नजर आ रहे थे।आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ ‘अनुपमा’ में देखा गया था एक्टर महज 59 साल के थे। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

अमित बहल ने की निधन की पुष्टि –

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह को कल यानी 19 फरवरी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्टर पिछले काफी समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवार वालों को बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा धक्का लगा है। एक्टर के अच्छे दोस्त अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और दुख जताया है।

अमित बहल ने बताया है कि ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। उन्हें कुछ समय पहले अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटते समय कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...