CG PUBLIC SERVICE COMMISSION : मॉडल उत्तरों के संबंध में मिली आपत्तियों का विषय-विशेषज्ञ करेंगे परीक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PUBLIC SERVICE COMMISSION: Subject experts will examine the objections received regarding model answers.

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रारंभिक सेवा परीक्षा-2023 के संबंध में जारी किए गए मॉडल उत्तरों के संबंध में सोशल मीडिया एवं मेल आदि के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में परीक्षार्थियों से प्राप्त हो रही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है। आयोग विषय-विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराएगा और प्रतिवेदन के आधार पर ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम जारी किए जाएंगे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। उक्त परीक्षा के संबंध में 16 फरवरी 2024 को मॉडल उत्तर जारी किए गए। मॉडल उत्तरों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न सोशल मीडिया, मेल के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति की जा रही है। अभ्यर्थियों से 27 फरवरी तक प्रश्न एवं उत्तरों के संबंध में ऑनलाईन आपत्ति आंमत्रित है। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग ने कहा है कि 27 फरवरी तक मॉडल उत्तरों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं प्रश्न-उत्तरों का परीक्षण विषय-विशेषज्ञों से कराया जाएगा और उनसे प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर परिणाम जारी किए जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related