ब्रेकिंग:इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत…यूपी के सभी मदरसों में होगा ‘चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग’ पढ़िये पुरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: इसरो का चंद्रयान-3 की 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसी के साथ इसरो एक नया इतिहास रचेगा। दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे।

Chandrayaan-3 soft landing LIVE: SRO के अनुसार चंद्रयान-3 की की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे शुरू किया जाएगा। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा।

Chandrayaan-3 soft landing LIVE: सबकुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। इसके दो घंटे बाद इसमें से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर घूम कर जानकारी एकत्र करेगा और इसरो तक पहुंचाएगा।

Chandrayaan-3 soft landing LIVE: सभी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

चंद्रयान – 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने सभी राज्यों के शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर कल शाम 5.30 बजे से 6.30 तक स्कूलों में प्रसारण देखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जहां यह न हो पाए वहां अगले दिन रिकार्डिंग दिखाना अनिवार्य होगा। एमडी समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के सभी डीईओ को इसकी व्यवस्था करने कहा है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत

Chandrayaan-3 soft landing LIVE: अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Chandrayaan-3 soft landing LIVE: बता दें कि चंद्रयान 2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया और 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल रोवर और लैंडर स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related