रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 112 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है।185 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब 1623 एक्टिव केस हैं। आज 4 जिलों में कोरोना केस शून्य है। 10 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत है। प्रदेश में आज 42034 सैंपलों की जांच हुई है।



