BREAKING : स्पीकर पर कांग्रेस का अविश्वास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Congress expresses no confidence in Speaker

नई दिल्ली। लोकसभा में जारी हंगामे के बीच सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा महासचिव को सौंप दिया है। इस कदम से संसद में चल रहा गतिरोध और गहरा गया है।

सदन में हंगामा, बार-बार स्थगन

मंगलवार को जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, जोरदार हंगामा शुरू हो गया। हालात ऐसे बने कि पहले सदन को 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दल आठ सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। बताया जा रहा है कि फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्ष ने साफ किया कि निलंबन खत्म होने पर ही गतिरोध खत्म किया जा सकता है।

रिजिजू की बैठक बेनतीजा?

गतिरोध सुलझाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की, लेकिन फिलहाल कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। संसद के भीतर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

स्पीकर ने खुद को अलग किया

नोटिस सौंपे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया। मंगलवार को वे आसन पर नहीं आए। यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि अविश्वास प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया क्या होगी और क्या संसद का गतिरोध जल्द खत्म हो पाएगा या नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related