ब्रेकिंग: मैनपुरी में मुलायम की बहू डिंपल को चुनौती देंगे बीजेपी के रघुराज शाक्य

Date:

नई दिल्ली/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव को टक्कर देने वाले बीजेपी के रघुराज शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी के रूप में होती है। इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया था। रघुराज दो बार सांसद रह चुके हैं।

बीजेपी में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था, रघुराज शाक्य ने 27 जनवरी 2017 को सपा से इस्तीफा दे दिया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related