BREAKING : प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका .. पूर्व विधायक और नेता ने छोड़ा हाथ का साथ

Date:

BREAKING: Big blow to State Congress.. Former MLA and leader parted ways

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का दलबदल जारी है। नेता अपने राजनीतिक भविष्य के लिए अनय पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे और पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

राममंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक –

पिछले एक सप्ताह में दूसरे जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। टीकमगढ़ जिले से पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने कांग्रेस छोड़ दी है। इसके पहले कांग्रेस नेता कैलाश द्विवेदी भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- विदिशा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उनके साथ कई जनप्रतिनिधियों ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की हैं। कल ही मोदी जी ने कहा था की कांग्रेस में भगदड़ मची है आप देख भी रहे है लगातार लोग कांग्रेस छोड़ रहे है। जिनके मन में देश के लिए कुछ काम करने की इच्छा है वो सब बीजेपी के साथ जुड़ रहे है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर निर्माण को पॉलिटिक्स स्टंट कहते है, राममंदिर करोड़ों लोगों के आस्था का प्रतीक है। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने पर बोले वीडी शर्मा आगे-आगे देखिए होता है क्या।

वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद राकेश कटारे ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाकर सनातन धर्म का कांग्रेस ने अपमान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के विकासकार्य को देखते हुए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देश मजबूत हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related