BREAKING: 6 to 7 people died, three storey building collapsed in Deoghar..
देवघर। देवघर कमिश्नर के मुताबिक मलबे में 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर उपस्थित हैं.
झारखंड के देवघर में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 से 7 लोगों के दबने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. देवघर कमिश्नर विशाल सागर ने बताया कि सीता होटल के समीप एक बिल्डिंग के गिरने की घटना सामने आई है. एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौजूद हैं. दमकल और पुलिस विभाग द्वारा रेस्क्यू में मदद की जा रही है. मौके पर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है.
निशिकांत दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम भिजवाया. सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं. स्थानीय लोगों ने अभी तक 3 लोगों को तथा एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है. बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है.
