पूरा हुआ बूथ समिति सत्यापन का काम, एक लाख 63 हजार बूथों पर जल्द ही तैनात होंगे बूथ प्रमुख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों से 22 कदम आगे है। भाजपा का पूरा जोर बूथ स्तर पर है और पूरे प्रदेश में 50 लाख पन्ना प्रमुख बनाए हैं। प्रदेश में भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जिसने प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। इसके अलावा बूथ समिति सत्यापन का फिजिकल वेरिफिकेशन भी हो चुका है। जल्द ही एक लाख 63 हजार बूथों पर बूथ प्रमुखों को भी तैनात किया जाएगा।

BJP OFFICE

भाजपा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान शुरू किया था, जो काफी चर्चित रहा। पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं को इस अभियान का दायित्व दिया है और उन्हें भी अपने-अपने बूथों का पन्ना प्रमुख बनाया है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ फीडबैक देने का दायित्व पन्ना प्रमुखों और बूथ प्रमुखों को दिया गया है। वह लोगों के बीच रहकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से भी जोड़ेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में सदस्यता अभियान और ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया था

bjp

इसके अलावा पार्टी का संगठनात्मक रूप से प्रकल्प, प्रकोष्ठों और मोर्चों सहित सभी अनुसांगिक संगठनों के सौ दिनों के लिए सौ कार्यक्रम चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर संगठनात्मक रूप से भाजपा की तैयारी अन्य दलों से 22 कदम आगे है। जनता के बीच में पार्टी का एक-एक सिपाही है और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा है। सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि विपक्षी दलों की तरह सिर्फ चुनाव में पार्टी एक्टिव है, बल्कि पिछले साढ़े चार साल में ऐसा कोई अवसर नहीं आया है, जब मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच में न पहुंचे हों।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...