बिलासपुर में मिली मध्यप्रदेश के एक ड्राइवर की खून से लथपथ लाश

Date:

बिलासपुर। बिलासपुर में मध्यप्रदेश के एक ड्राइवर की खून से लथपथ लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह लूट का केस दर्ज कराने थाने पहुंचा था, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

गुरुवार की शाम एयरपोर्ट-तेलसरा मार्ग पर पुलिस को एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। आधार कार्ड से उसकी पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र में रहने वाले राकेश यादव (30) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

लूट की शिकायत करने पहुंचा था थाने

दो दिन पहले ड्राइवर राकेश यादव के साथ 80 हजार रुपए की लूट हो गई थी, जिसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई केस दर्ज नहीं किया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच की थी, जिसमें लूट की शिकायत झूठी निकली। वह फाइनेंस कंपनी के पैसे देने से बचने के लिए लूट की कहानी बनाई थी। हालांकि, अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर रही है।

लूट की शिकायत के बाद थाने में ट्रक छोड़कर हुआ गायब

पेशे से ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार एमपी से रायपुर गया और फिर बिलासपुर आया था। 25 जुलाई की रात वह ट्रांसपोर्ट नगर में सामान लोड करवा रहा था। इसके बाद उसे रायपुर जाना था। 25 जुलाई की रात ही उसने पुलिस को बताया था कि कार सवार युवकों ने उससे 80 हजार लूट लिए। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ की और ट्रक को थाने ले आई। रात में वह थाने में यह बोलकर निकला था कि ट्रक को छोड़कर सोने जा रहा है। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं आया और गायब हो गया।

चकरभाठा थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी जांच करने पर ड्राइवर की मौत के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिल सकता है। इससे यह पता चला सकता है कि आखिरकार ड्राइवर थाने से किसके साथ गया था। इसके अलावा जहां उसकी लाश मिली उसके आसपास के क्षेत्र के भी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जानकारी जुटाई जा सकती है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गुरुवार को ड्राइवर की लाश मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है। क्योंकि, मृतक के मुंह और अन्य जगह चोट के निशान मिले हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related