बीजेपी ने घेरा निगम, 70 वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर अनियमितता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर भाजपा ने गुरुवार को नगर निगम का घेराव किया। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में 70 वार्डों से 700 समस्याओं को लेकर बीजेपी के विधायक, पूर्व विधायक और निगम के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इसके लिए पार्टी ने सभी वार्डों में दो दिन नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधानसभावार टोली बनाकर एक जगह इकट्ठा होकर घेराव के लिए निकलें। इसके बाद निगम का घेराव करने के लिए निकलें। दक्षिण विधानसभा का नेतृत्व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

इन मुद्दों पर भाजपा कर रही है घेराव

0 पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग

0 संपत्ति कर हाफ का वादा पूरा करने की मांग

0 उद्यानों को उजाड़ कर चौपाटीनुमा व्यावसायीकरण कर बेचने का विरोध

0 स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग, सफाई व्यवस्था ठीक करने की मांग

0 मच्छरों के प्रकोप को दूर करने

0 झुग्गीवासियों को पट्टा देने की मांग { यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग

0 मुलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग

0 बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार का विरोध

0 साइंस कालेज मैदान में चौपाटी बनाने का विरोध

0 अमृत मिशन योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग

0 मकानों के नियमितीकरण के नाम पर अवैध वसूली का विरोध

0 वार्ड में विभिन्न समस्याओं के खिलाफ हल्ला बोल

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related