BJP विधायकों की बैठक शुरू, विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर होगी चर्चा, पूर्व सीएम ने कहा- भूपेश सरकार की नाकामियों को करेंगे उजागर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा विधायकों की बैठक शुरू हो चुकी है। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बैठक ले रही हैं।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई विधायक मौजूद है।

बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर चर्चा होगी। विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति बनेगी।  सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कमान संभालेंगे।  मोदी सरकार की योजनाओं पर पर्चा तैयार होगा।  भूपेश सरकार की नाकामियों भी उजागर करेंगे।  जनता के बीच पर्चा का वितरण किया जाएगा।  मीडिया के जरिये भी जनहित के मुद्दे सामने लाएंगे।

5 राज्यों के चुनाव पर डॉ. रमन सिंह का ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है।  जनता बीजेपी के साथ है।  यूपी में कांग्रेस का बंटाधार है।  भूपेश बघेल के प्रचार से भाजपा को फायदा होगा।  असम की तरह यहां भी भूपेश बघेल कांग्रेस को डूबो गए। यूपी में कांग्रेस की 3 से 4 सीटें आएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related