BJP विधायक ने खुद गाड़ी चलकर ड्राइवर दूल्हे को मंडप तक पहुंचाया, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की धनघटा सीट से भाजपा विधायक गणेश चौहान (Ganesh Chauhan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसके पीछे की वजह है उनका अपना ड्राइवर, जिसकी शादी में उन्होंने ऐसा काम किया कि लोगों का दिल जीत लिया. दरअसल, विधायक अपने ड्राइवर की शादी में खुद ही दूल्हे की गाड़ी को चलाते हुए मंडप तक पहुंच गए. इस दौरान दूल्हे के बगल बैठे विधायक जी को गाड़ी चलाता देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. विधायक जी की इस सादगी ने इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रखा है.

धनघटा विधायक का सादगी भरा अंदाज
भाजपा विधायक गणेश चौहान एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी सादगी और अनोखी दोस्ती की मिसाल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, विधायक ने अपने ड्राइवर विपिन मौर्य की शादी में बारात की गाड़ी खुद चलाकर सबको हैरान कर दिया. दूल्हा बने विपिन को बगल में बैठाकर विधायक खुद गाड़ी चलाते हुए मंडप तक पहुंचे.

भाजपा विधायक खुद चला रहे कार
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक गणेश चौहान खुद कार चला रहे हैं, गाड़ी में दूल्हा भी बैठा हुआ है। दूल्हा हमेशा बीजेपी विधायक की गाड़ी चलाता है और अब जब उसकी शादी हुई तो विधायक ने खुद उसकी गाड़ी चलाई और उसे शादी वाली जगह तक लेकर गए। शादी के लिए शख्स सज-धज कर तैयार हुआ था, शादी में विधायक भी पहुंचे थे हालांकि उसे मालूम नहीं था कि बीजेपी नेता खुद उसकी कार चलाएंगे। इसके बाद गणेश चौहान कार चलाते हुए दूल्हे को मंडप तक लेकर गए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related