मनेन्द्रगढ़ में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप; महतारी वंदन योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ले गया, फिर सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक महिला ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी नेता ने महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर महिला से रेप किया। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी दिनेश यादव को मनेन्द्रगढ़ नागपुर मंडल का मंत्री बताया जा रहा है।

महिला की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, दिनेश से उसकी पहले से जान पहचान थी। पीड़िता का पति बाहर रहकर काम करता है। महिला ने थाने में शिकायत लिखाई कि 20 मार्च की शाम दिनेश महिला के घर पहुंचा था। इस दौरान महिला ने उससे कहा कि महतारी वंदन योजना का पैसा उसके खाते में नहीं आया है और न ही इस संबंध में उसके पास मैसेज आया है। इस पर आरोपी बोला कि कम्प्यूटर दुकान चलकर चेक करते है। इसके बाद महिला को लेकर बाइक में आरोपी कम्प्यूटर दुकान चला आया। यहां खाते में पैसा चेक कर फिर से बाइक में घर के लिए निकल पड़े। इस दौरान रास्ते में दिनेश की नीयत डोल गई और सुनसान रास्ते के खेत मे लेजाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। साथ में महिला को किसी को नहीं बताने की धमकी दी। महिला घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, इस मामले में मनेन्द्रगढ़ बीजेपी के नेताओं ने कहा कि अरोपिको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related