BREAKING : एल्विश यादव को मिली ज़मानत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

BREAKING: Elvish Yadav gets bail

मुंबई। एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, अलविश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय से जमानत मिल गईहै. एल्विश यादव पिछले रविवार को जेल गए थे, अगले दिन सोमवार को उनकी गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेशी थी, लेकिन उससे पहले हीवकील हड़ताल पर चले गए. लंबी हड़ताल के बाद शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें एल्विश यादव को जमानत मिल गई. हाईप्रोफाइलमामला होने के कारण कोर्ट के आसपास काफी भीड़ थी. एल्विश यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को भी जिला कोर्ट में सुनवाईनहीं हो सकी, ऐसा पुलिस द्वारा धाराएं बढ़ाने के कारण हुआ, कोर्ट ने सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया था.

एल्विश पर बड़े आरोप –

एल्विश को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोप है यूट्यूबर रेव पार्टियों में सांप और उनके जहरको सप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा. नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर कोर्टमें पेश किया था. आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया था. खबरें हैं पुलिस पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया किवो सांपों के जहर की सप्लाई करते थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related