Birthday Special : “सुशांत” दिलो में जिंदा है आप, 36वीं जन्मदिन पर सोशल मीडिया में फैंस के छलके आंसू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बॉलीवुड में केदारनाथ(kedarnath ) ,एमएस धोनी और छिछोरे जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आज 36वीं जन्मदिन है। बता दे सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना(patna ) में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे करीब डेढ़ साल हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही#JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ शो में काम कर एक अलग हु मुकाम हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। टीवी के स्टार्स का बॉलीवुड(bollywood ) में काम पाना हमेशा से काफी मुश्किल रहा है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत ने यह पहले ही सोच लिया था कि अगर उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला तो वह क्या करेंगे।

सोशल मीडिया पर फैंस के छलके आंसू

सोशल मीडिया पर किसी के आंसू छलक रहे हैं तो कोई कह रहा है इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की। एक यूजर ने सुशांत को बर्थडे(birthday ) विश करते हुए लिखा- किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी। हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद SSR. एक अन्य यूजर ने लिखा- सुखी रहे जहां रहे। आप हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे

34 वर्षीय सुशांत (sushant )14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए। कई लोगों ने तो सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related