BILASPUR ROAD CONSTRUCTION : सड़कों पर सख्ती, अब कितना तेज होगा काम?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR ROAD CONSTRUCTION : Strictness on the roads, how fast will the work go now?

बिलासपुर। शहर की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के साथ अलग-अलग इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम तय समय पर पूरा करें।

30 करोड़ के फोरलेन पर नजर

दयालबंद से दर्रीघाट तक सड़क मजबूतीकरण और लाल खदान ओवरब्रिज के आगे से दर्रीघाट तक फोरलेन निर्माण का जायजा लिया गया। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत वाले इन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। सीएसईबी के बिजली पोल शिफ्टिंग में देरी पर भी नाराजगी जताते हुए समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

9 करोड़ की सड़क का काम क्यों अटका?

गुरुनानक चौक से स्मृति वन और स्मृति वन से शक्ति चौक तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर और लाइटिंग का काम होना है। लेकिन डामरीकरण की संशोधित दरों और प्राक्कलन की प्रक्रिया के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि संशोधित दरों का आदेश आने तक बाकी काम पूरे किए जाएं।

गौरव पथ और शनिचरी रपटा की भी समीक्षा

अशोक नगर चौक से बिरकोना तक करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गौरव पथ और साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा तक प्रस्तावित करीब 4.5 करोड़ रुपये की सड़क की भी समीक्षा हुई।

निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद अधूरे काम कितनी तेजी से पूरे होते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related