CG POLICE VIRAL VIDEO : दूसरा वीडियो वायरल, एक्शन के बाद भी नहीं रुका ट्रेंड

Date:

CG POLICE VIRAL VIDEO : Second video goes viral, trend continues even after action taken

रायपुर। बिलासपुर में पुलिस जवानों का रील बनाने का शौक अब विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। एक बार फिर वर्दी में डांस करता आरक्षक का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे पुलिस अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

कुछ दिन पहले ही मस्तूरी थाने के एक आरक्षक को ऐसे ही वीडियो के बाद लाइन अटैच किया गया था, लेकिन लगता है कि इसका असर बाकी जवानों पर नहीं पड़ा।

अब नए वायरल वीडियो में एक और आरक्षक वर्दी पहनकर डांस करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे टोका, तो उसने जवाब दिया “आई एम वेटिंग ब्रो।” यानी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है और बेखौफ दिख रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वर्दी की गरिमा सबसे ऊपर है, तो कुछ इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट मान रहे हैं।

इसी बीच पहले मामले में कार्रवाई झेल चुके आरक्षक की पत्नी का रोते हुए वीडियो भी वायरल हो गया है, जिससे मामला और भावनात्मक हो गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो इंस्टाग्राम आईडी “laif_dosto1999” से जुड़े हैं, जहां लगातार ऐसी रील्स पोस्ट हो रही हैं और व्यूज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि सोशल मीडिया की दौड़ में पुलिस विभाग का अनुशासन कहीं न कहीं पीछे छूटता नजर आ रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related