CHHATTISGARH : बीच सड़क चाकूबाजी! प्रेमी-प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : A knife fight in the middle of the road! High-voltage drama between lovers

बिलासपुर। बिलासपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवती ने अपने प्रेमी पर बीच सड़क पर चाकू से हमला कर दिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां लव ट्रायंगल ने ऐसा रूप लिया कि सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

DONALD TRUMP:  बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप?

जानकारी के मुताबिक शादीशुदा युवक का एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक युवती के साथ अटल आवास में रह रहा था और उनके साथ एक बच्ची भी रहती थी। लेकिन जब युवक अपनी पत्नी से मिलने चला गया, तो युवती भड़क गई।

आरोप है कि शराब के नशे में युवती ने युवक पर हमला किया और उसे धमकी दी कि अगर वह किसी और के पास गया तो जान से मार देगी। इस दौरान सड़क पर गाली-गलौज और हंगामा होता रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

CG BREAKING : एक ही परिवार के 4 शव! दुर्ग में खौफनाक मामला

मौके पर भीड़ जमा हो गई और डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने लाकर समझाइश दी। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related