GYM TRAINER SCANDAL: जिम में भी लड़किया सुरक्षित नही, प्राइवेट वीडियो बनाने के आरोप से मचा हड़कंप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GYM TRAINER SCANDAL: Girls Are Not Safe Even at the Gym—Uproar Erupts Over Allegations of Filming Private Videos!

 

GYM TRAINER SCANDAL: राजस्थान के अजमेर जिले के मदनगंज थाने में जिम संचालक की पत्नी ने पति के खिलाफ लड़कियों के निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, सोशल मीडिया पर एडिटेड फोटो-वीडियो वायरल करने और पैसों की उगाही करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

22 वर्षीय  महिला ने आरोप लगाया गया है कि सितंबर 2025 में पति के मोबाइल फोन में अन्य युवतियों के साथ आपत्तिजनक बातचीत और वॉइस मैसेज मिले थे।

बाद में मारपीट के एक प्रकरण में जेल जाने के दौरान उसके मोबाइल में कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले।

महिला ने आरोप लगाया कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि वह जिम में युवतियों को दोस्ती के जाल में फंसाकर हिडन कैमरे से प्राइवेट वीडियो बनाता था और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

वही पुलिस ने मामले में आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

रिपोर्ट में महिला ने आरोपी की बहनों पर भी इन गतिविधियों में सहयोग करने के आरोप लगाए है।

अब जिम में हुई इस तरह की हरकतो ने महिला सुरक्षा पर फिर से एक बार बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related