BILASPUR: 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई दुर्ग-गया नियमित ट्रेन सेवा, यात्री परेशान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR: Durg-Gaya regular train service has not started even after six months; passengers facing inconvenience.

 

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से बिहार के गया तक नियमित सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर पहल और रेलवे अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी सेवा शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिलासपुर के मोपका स्थित न्यू सिटी पार्क कॉलोनी निवासी  व सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जनार्दन प्रसाद पाल ने 9 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुर्ग से गया तक नियमित ट्रेन चलाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर त्वरित पहल करते हुए अवर सचिव मुकेश कुमार गोंड के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

हालांकि, जनार्दन प्रसाद पाल के अनुसार, प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जनार्दन प्रसाद पाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने के साथ-साथ पर्यटन के उद्देश्य से बिहार के गया की यात्रा करते हैं। दुर्ग से गया के लिए नियमित सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को आवागमन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मांग की है कि दुर्ग से प्रयागराज जंक्शन होते हुए गया तक नियमित सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाए। इससे छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा तथा धार्मिक यात्रियों, आम नागरिकों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

जनार्दन प्रसाद पाल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय से दुर्ग-गया नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जनहित से जुड़ी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के नागरिकों को गया की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...