CG BIRD FLU : बर्ड फ्लू से कारोबार ठप! दुकानदार बोले – खोलने दो दुकान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIRD FLU : Bird flu halts business! Shopkeepers say, “Let us open our shops.”

बिलासपुर. बिलासपुर में बर्ड फ्लू की एंट्री ने पोल्ट्री कारोबार को पूरी तरह हिला दिया है। कोनी के सरकारी पोल्ट्री फार्म में H5N1 वायरस मिलने के बाद जो पाबंदियां लगीं, अब उनका असर सीधे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर दिख रहा है।

अब हालात ऐसे हो गए हैं कि चिकन बेचने वाले व्यापारियों को कलेक्टर के सामने गुहार लगानी पड़ी है बस नियमों के साथ दुकान खोलने दो।

पोल्ट्री एसोसिएशन का कहना है कि शहर में करीब 200 छोटी दुकानें हैं और इनसे हजारों परिवार जुड़े हैं। दुकानें बंद होने से सीधा असर उनके घर के चूल्हे पर पड़ रहा है।

व्यापारियों का ये भी कहना है कि 10 किलोमीटर के दायरे की पाबंदी का असर पूरे जिले में फैल गया है, जबकि कई जगहों पर बिना वजह डर फैलाया जा रहा है।

उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिया है कि अगर अनुमति मिलती है, तो पूरी गाइडलाइन के साथ दुकानें चलाएंगे। साथ ही ये भी मांग उठी है कि भविष्य में ऐसे हालात से बचने के लिए पोल्ट्री फार्म को शहर से दूर शिफ्ट किया जाए।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन राहत देता है या पाबंदियां और सख्त होती हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related