CG BIRD FLU ALERT : 200 chicks disembarked from Rajdhani train without testing, administration unaware
रायपुर। Bilaspur में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बर्ड फ्लू अलर्ट के बीच Rajdhani Express की पार्सल बोगी से करीब 200 चूजों की खेप सीधे स्टेशन पर उतार दी गई, वो भी बिना किसी जांच या सूचना के।
रविवार दोपहर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर अचानक चूजों की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। पास जाकर देखा तो 17 बॉक्स में भरे चूजे उतारे जा चुके थे और उन्हें शहर में सप्लाई करने की तैयारी थी।
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इस खेप की जानकारी न रेलवे को थी और न ही पशु चिकित्सा विभाग या प्रशासन को। वीडियो वायरल होते ही अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जांच शुरू हुई।
रेलवे अधिकारी अब ये पता लगाने में जुटे हैं कि दिल्ली से यह खेप किसने भेजी और यहां किसने रिसीव की। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी स्टेशन पहुंचकर दस्तावेज खंगाल रही है।
गौर करने वाली बात ये है कि पहले से ही Bilaspur और Nagpur में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी है। ऐसे में बिना जांच के चूजों की एंट्री ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर इनमें संक्रमण निकला, तो हालात बिगड़ सकते हैं।

