NHAI TOLL TAX HIKE 2026 : Travel will become more expensive from April 1
रायपुर डेस्क। National Highways Authority of India ने नया झटका दे दिया है। 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। नई दरों के मुताबिक अब हर टोल प्लाजा पर आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ रूट पर चलने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। लगभग हर टोल पर 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुल मिलाकर 5 से 20 रुपए तक रेट बढ़ गए हैं।
रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि सिर्फ आने-जाने में ही हर दिन एक्स्ट्रा खर्च बढ़ जाएगा। भारी वाहनों पर ज्यादा असर पड़ेगा, जबकि कुछ जगह हल्के वाहनों को थोड़ी राहत दी गई है।
सिर्फ इतना ही नहीं, सालाना पास भी महंगा हो गया है अब 3000 की जगह 3075 रुपए देने होंगे। हालांकि लोकल पास वालों को अभी राहत मिलेगी।
और ध्यान रखें अगर FASTag नहीं है, तो आपको दोगुना टोल देना पड़ेगा। यानी नियम नहीं माना तो सीधा डबल नुकसान।
कुल मिलाकर 1 अप्रैल से हाईवे का हर सफर थोड़ा और महंगा होने वाला है।
