ASMITA RATH YATRA: The primary objective of the journey is protection against external exploiters and the preservation of mineral wealth.
ASMITA RATH YATRA: सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा आज खरसिया पहुंची। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय खनिज संपदा की रक्षा और बाहरी शोषकों के खिलाफ आवाज उठाना है।
यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ली और खरसिया में 2,000 नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया। लालाराम वर्मा ने तुमगांव थाने में छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा को ‘बंदी’ बनाने (जब्त करने) पर कड़ा विरोध जताते हुए विष्णु देव साय सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
रायगढ़ से विदा होकर खरसिया पहुंची इस यात्रा के समर्थन में सर्व समाज एकजुट दिखा। कल खरसिया में एक बड़ी नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय संसाधनों की लूट और किसानों के मुद्दों पर चर्चा होगी।
