CG BLAST BREAKING : बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक युवक गंभीर घायल

Date:

CG BLAST BREAKING : IED blast in Bijapur, one youth seriously injured

बीजापुर। जिले के कोरचोली इलाके में आज एक खतरनाक IED ब्लास्ट की घटना सामने आई है। विस्फोट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक युवक अचानक धमाके की जद में आ गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत का परीक्षण कर इलाज शुरू किया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं और एहतियातन अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि यह एकल घटना है या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का हाथ है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर एंगल से जांच जारी है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related