लॉज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…9 युवकों एवं 4 युवतियों सहित मैनेजर गिरफ्तार

Date:

दिल्ली। सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार शाम एक लॉज पर रेड डालकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए 9 युवकों एवं 4 युवतियों सहित लॉज के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मकरोनिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड स्थित पंचवटी लॉज में बुधवार की शाम बुधवार की शाम पुलिस ने दबिश देकर वहां से 9 पुरुष व चार महिलाओं को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है जिन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 4 बजे बंडा रोड स्थित पंचवटी लॉज में महिला थाना प्रभारी महिला सेल के द्वारा दबिश दी गई। जहां अलग-अलग कमरों में 9 पुरुषों व 4 महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि एक युवती लॉज में पीछे के दरवाजे से भाग गई। सभी कमरे अंदर से बंद थे। सभी को पकड़कर पुलिस महिला थाने ले आई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि लॉज का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद लॉज संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। लॉज में पुलिस कार्रवाई को देख बाहर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को काफी दिनों से यहां पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार की शाम को एक पुलिस आरक्षक व एक स्वतंत्र गवाह को लॉज में ग्राहक बनाकर भेजा। आरक्षक ने लॉज के मैनेजर से सेक्स के लिए लड़की की डिमांड की, जिसके बाद मैनेजर ने लड़कियों और कमरे के रेट बताए। आरक्षक ने मैनेजर देवी सिंह को एडवांस भी दिया। कार्रवाई को साक्ष्य के साथ पुख्ता करने के लिए मैनेजर को दिए गए नोट में पहले से हस्ताक्षर युक्त निशान बना दिया गया था। एडवांस लेकर आरक्षक को अंदर जाने का समय दिया। जिसके बाद आरक्षक ने बाहर आकर रेड के लिए तैयार पुलिस टीम को खबर दे दी। साक्ष्य मिलते ही पुलिस ने लॉज में रेड डाल दी।

गौरतलब है कि मकरोनिया कुछ समय से अनैतिक कार्यों का अड्डा बन गया है। यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब, जुआ व व्यापार संचालित हो रहा है। पिछले दिनों ही बहेरिया क्षेत्र में लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की गई थी। मकरोनिया कि कई होटलों व मकानों में वेश्यावृत्ति का काम चल रहा है। वहीं बहेरिया क्षेत्र की होटल-ढाबों में जुआ व अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। पंचवटी लॉज में वेश्यावृत्ति का काम काफी दिनों से संचालित हो रहा था जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके की तलाश में थी। बुधवार की शाम को जैसे ही पुलिस को यहां पर वेश्यावृत्ति की सटीक जानकारी मिली, तभी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और महिला सेल की संगीता सिंह सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने यहां रेड डाल कर आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 का झटका! सुनामी अलर्ट से दहशत

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 magnitude tremor! Tsunami alert sparks...

RAMAYAN TEASER RELEASE : रामायण टीजर OUT! यश की झलक ने मचाया बवाल

RAMAYAN TEASER RELEASE : Yash's glimpse creates a stir! मुंबई।...