बड़ी खबर…ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय हाईकमीशन से तिरंगा उतारा,तोडफ़ोड़ की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अमृतपाल सिंह का पोस्टर लिए थे; ब्रिटिश हाई कमिश्नर तलब
लंदन। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोडफ़ोड़ की गई। रविवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर जमा हुए। बिल्डिंग में घुसे और तिरंगा उतार दिया। भारत ने इस पर सख्त एतराज जताया और दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया। विदेश मंत्रालय के विरोध के बाद इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हाई कमीशन पर अब पहले से ज्यादा ऊंचाई पर तिरंगा लगाया गया है।

इससे पहले हाई कमीशन पहुंचे खालिस्तान समर्थकों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, फ्री अमृतपाल सिंह (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), वी वॉन्ट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) और वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह (हम अमृतपाल के साथ हैं)। एक शख्स को खालिस्तान जिंदाबाद कहते हुए भी सुना गया।
विदेश मंत्रालय ने विरोध जताया-
भारत के विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले पर सख्त आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने कहा- हाई कमीशन के बाहर पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं लगाई गई? सिक्योरिटी की कमी के चलते ही खालिस्तानी अंदर घुस पाए। ब्रिटेन में भारतीय डिप्लोमैट्स और एंबेसी की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यह सीधे तौर पर वियना कन्वेंशन के नियमों का उल्लंघन है। हमें उम्मीद है कि इसपर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारेबाजी भी की–
वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है। वो भारत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर हुए हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बाद भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा- यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन के लोगों और परिसर में हुए हंगामे की निंदा करता हूं।(साभार-भास्कर)

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related