BIG NEWS : पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर में तोड़फोड़ के बाद लगा दी आग, गोलियां भी चली…20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के किताब में हिंदुत्व के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर नाराज बजरंग दल के नेताओं ने सोमवार को रामगढ़ स्थित सलमान खुर्शीद के आवास में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। हालांकि आग को बुझा लिया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सतखोल में स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और आग लगाने की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

 

तोड़फोड़ के बाद लगा दी आग 

 

उन्होंने बताया कि खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। साथ ही उन्होंने उनके परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार किया। सतलोख क्षेत्र नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से आगे पड़ता है।

 

चलाई गई गोली ? 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से आरोपी फरार है। पुलिस अभी जांच कर रही है। केयर टेकर की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में गोली भी चलाई गई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

 

20 लोगों पर मामला दर्ज 

 

इस मामले पर डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद का कहना हे कि राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किताब से उपजा था विवाद 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related