BIG NEWS : शाहरुख खान के बंगले मन्नत में सिक्योरिटी में बड़ी चूक, दीवार फांदकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गए युवक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG NEWS: Big lapse in security in Shah Rukh Khan’s bungalow Mannat, the youth reached the third floor by climbing the wall

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में सिक्योरिटी में बड़ी चूक हुई है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. बुधवार रात को 2 युवक सुरक्षा में सेंद लगाते हुए ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गए. हालांकि, तभी सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ गईं और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. ये दोनों युवक गुजरात के बताए जा रहे हैं. इन दोनों युवकों को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया गया है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में बिना इजाजत के परिसर में घुसने के साथ-साथ आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

शाहरुख खान के बंगले में दीवार फांदकर ‘मन्नत’ की तीसरी मंजिल तक पहुंचने वाले शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं. वह दोनों उनके घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. पहले तो मन्नत के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दोनों से पूछताछ की और कुछ समय उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, इन दोनों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है.

शाहरुख से मिलने आए थे दोनों युवक –

बताया जा रहा है कि जिस समय ये दोनों युवक ‘मन्नत’ में घुसे, उस समय शाहरुख खान अपने बंगले पर मौजूद नहीं थे. ये दोनों युवक गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं. पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वो शाहरुख से मिलने के लिए गुजरात से आए थे.

घटना के वक्त बंगले में नहीं थे शाहरुख –

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब बुधवार रात ये घटना हुई तो शाहरुख खान उस समय ‘जवान’ की शूटिंग कर रहे थे. वह गुरुवार को तड़के सुबह वापस लौटे और सोने चले गए. उसके बाद ‘मन्नत’ के सिक्यॉरिटी स्टाफ ने उन दोनों युवकों को पकड़ लिया, जो अंदर छुपे बैठे थे.

पुलिस ने परिवार से किया संपर्क –

हालांकि, अब तक की पूछताछ में उनके किसी गलत इरादे का पता नहीं चला है. पुलिस ने उनके परिवार के लोगों के संपर्क की जानकारी ली है और उन्हें फोन किया जा रहा है. गुजरात पुलिस से भी इस बात की जांच की जाएगी कि क्या उनका किसी भी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड है.

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related