BIG BREAKING : इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Threat to bomb Terminal-2 of International Airport

महाराष्ट्र की राज़धानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

ये धमकी गुरुवार (23 नवंबर) को ईमेल की जरिए दी गई जिसमें 10 लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एक एफ़आईआर दर्ज कर दी गयी है और मामले की जांच हो रही है.

पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था.

धमकी भरे ईमेल में लिखा था, “ये आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है. अगर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर पते पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के अंदर टर्मिनल-2 को विस्फोट करके उड़ा देंगे. एक और अलर्ट 24 घंटे बाद आएगा.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related