BIG BREAKING : नगर पालिकाओं के सामने आने लगे परिणाम, एक में कांग्रेस तो एक में भाजपा का दबदबा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ के 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायतों में 20 दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ था। आज उसकी मतगणना और परिणाम जारी किए जा रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक 3 नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है, तीन और के परिणाम जल्द ही सामने आ जाएंगे।

वहीं बात नगर पालिकाओं की करें, तो बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 11 वार्डों में और बीजेपी 6 वार्डों में और एक में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 4 में बराबर मत मिले हैं, एक में गिनती जारी है। बैकुण्ठपुर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे को भी हार का सामना करना पड़ा है। इनके साथ ही कांग्रेस नेता आशीष डबरे की पत्नी सोनू डबरे भी हार गईं हैं।

दूसरी तरफ जामुल नगर पालिका में गिनती जारी है, जहां पर भाजपा 5 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसका परिणाम आना अभी बाकी है। समयांतराल के बाद तय हो पाएगा कि जामुल नगर पालिका में किसकी सत्ता आएगी।

प्रदेश में चार नगर निगमों की बात की जाए तो बीरगांव, रिसाली और चरौदा नगर निगम में कांग्रेस ही लगातार आगे चल रही है, जिसमें परिणाम आने में अभी कुछ और समय शेष हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related