BIG BREAKING : NCP नेता बाबा सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: NCP leader Baba Siddiqui shot dead…

मुंबई। एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी को तीन गोलीलगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ीसिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.

बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचनामिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर्स ने सिद्दीकीपर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं.

वहीं बाबा सीद्दीकी की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड नेता सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं. बता दें कि सलमान खानऔर बाबा सीद्दीकी दोस्त रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related