BIG BREAKING : क्या दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा ? पत्र वायरल ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Has Digvijay Singh resigned? Letter viral..

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर झूठी निकली। दरअसल, दिग्विजय सिंह के इस्तीफे से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि, कुछ देर बाद ही दिग्विजय ने इस खबर का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का फैलाया झूठ है। मैं मामले की पुलिस से शिकायत करवा रहा हूं।

दिग्विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर पार्टी से जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं।

यह पत्र हुआ वायरल –

कांग्रेस ने आज ही जारी की पहली सूची –

इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 144 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गय था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर छिंदवाड़ा सीट से मैदान में होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से मैदान में होंगे। जयवर्धन सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह भी एक बार फिर से चाचौड़ा विधानसभा से किस्मत आजमाएंगे।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related