BIG BREAKING : राजस्थान भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वसुंधरा का नाम गायब, 7 सांसदों को मैदान में उतारा, देखें लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: First list of Rajasthan BJP candidates released, Vasundhara’s name missing, 7 MPs fielded, see list

राजस्थान। चुनावी राज्य राजस्थान के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इन 41 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है. ऐसा ही प्रयोग भाजपा ने मध्य प्रदेश में भी किया था. बता दें कि राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, नरेंद्र कुमार, भगीरथ चौधरी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, देवी सिंह पटेल ये वो 7 सांसद हैं जिन्हें कि पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनावों में उतारा है.

राजस्थान से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को झोटावाड़ा से टिकट मिला है. वहीं बाबा बालक नाथ जो कि तिजारा से सांसद हैं उन्हें भी राज्य के चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीना, किशनगढ़ के सांसद भागीरथ चौधरी व सांचौर से सांसद श्री देवजी पटेल को पार्टी ने विधानसभा चुनावों में टिकट दिया है.

23 नवंबर को होनी है वोटिंग –

बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 23 नवंबर को वोटिंग होनी है. वहीं 3 दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा को शिवसेना से टिकट —

वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया के खेमे के विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट कट गया है. वसुंधरा के एक और करीबी नेता राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटा है. पहली सूची में वसुंधरा खेमे के विधायकों को नजरअंदाज किया गया. वहीं राजेंद्र गुढ़ा भी उदयपुरवाटी से चुनाव लड़ेंगे जो हाल ही में शिवसेना (बालासाहेब) में शामिल हुए हैं.

राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी का नाम पहली सूची में नहीं है. विद्याधर नगर (जयपुर) से विधायक नरपत सिंह राजवी की जगह सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया गया है और झोटवाड़ा (जयपुर) से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की जगह राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है.

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री को फटकार

प्रदेश सरकार के एक मंत्री के खिलाफ ट्रांसफर-पोस्टिंग को...