BIG BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 15 लोग, फैक्ट्री के अंदर 25 और लोग की फंसे होने की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कराची: पाकिस्तान के कराची में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की जिंदा जलने की खबर है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं आनन फानन में आग बुझाने के साथ ही शवों को बाहर निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कराची के मेहरान कस्बे के पास का है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर 25 और लोग फंसे हुए हैं और आशंका जताई जा रही है, वे भी मारे गए। पाकिस्तानी रेंजर्स (सिंध) के प्रवक्ता के मुताबिक, फैक्ट्री में राहत और बचाव का काम चल रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स को भी बचाव अभियान में लगाया गया है।

बता दें कि ये घटना सुबह 10 बजे की है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी देर से मौके पर पहुंचे, इसलिए इतने अधिक लोग मारे गए हैं। बचाव में जुटे अधिकारियों को धुएं की वजह से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शवों को निकालकर जिन्ना अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक कुछ शवों की ही पहचान हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। बचाव के दौरान तो दमकलकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related