BIG BREAKING : नहीं रहे शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया दु:खद ट्वीट, प्रदेश में शोक की लहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Education Minister is no more, Chief Minister made a sad tweet, wave of mourning in the state

झारखंड। प्रदेश के सियासी गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मंत्री के निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। जगरनाथ महतो का निधन अहले सुबह 6:30 बजे बताई जा रही है।

जगरनाथ महतो के निधन पर सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अपूरणीय क्षति!हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि पिछले दिनों मंत्री महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related