महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ी दुर्घटना: तार खींचते समय हाईटेंशन टावर गिरा, हादसे में आठ मजदूर घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 प्रयागराज। सहसों के समीप रिंग राेड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर रेहंडम का तार नया टावर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। इसी बीच अचानक ब्रिज टावर गिर गया, जिसके चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए। जिनमे से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां एक स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। रेहंडम के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा। मौजूद अन्य मजदूरों के साथ ही राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

इनमें पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन शामिल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related