काशी विश्वनाथ धाम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन परिसर में बड़े पत्थर के गिरने से एक की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परिसर में निर्माण कार्य के दौरान पत्थर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायल मजदूरों को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब काशी विश्वानाथ कॉरिडोर में यूं हादसा हुआ है. कुछ महीने पहले दो मजदूरों की भी एक हादसे में मौत हो गई थी. वो मजदूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य में ही लगे हुए थे. वो पास में ही एक दो मंजिला इमारत में रह रहे थे. लेकिन एक दिन वो इमारत ढह गई. उस वजह से 2 मजदूर ने जान गंवाई और सात घायल हो गए थे. इसके बाद जून में भी नीलकंठ स्थित एक मकान ढह गया था. उस हादसे में एक मजदूर ने अपनी जान से हाथ धोया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

  पत्रकार दीपक तिवारी चर्चा एक ऐसे शख्स की, जो इन...