BILASPUR VIOLENCE : बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर सीधा वार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR VIOLENCE : Bhupesh Baghel directly attacks the government on Bilaspur violence!

बिलासपुर। बिलासपुर हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार और गृह मंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है, अपना जिला भी नहीं संभल रहा।” बघेल ने गृह मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें अक्षम तक बता दिया।

बघेल ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है और सरकार सिर्फ आरोप लगाने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन कार्रवाई करना अलग बात है।

KRISHNA AWASTHI FRAUD CASE : जेल में बंद BJP नेता पर फिर ठगी का आरोप!

दरअसल, बिलासपुर के सिटी कोतवाली इलाके में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। कई गाड़ियों, घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

पुलिस अब CCTV और ड्रोन फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। मामले में नामजद लोगों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

वहीं, मंत्रियों की पार्टी पदाधिकारियों के साथ 1-to-1 चर्चा पर भी बघेल ने तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री काम नहीं कर पा रहे और अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे। बघेल ने कहा कि इनसे सरकार नहीं संभल रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : DGP अरुण देव गौतम पहुंचे दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के कार्यालय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम...

CHHATTISGARH : दो बेटियों को मिली नीली जर्सी!

CHHATTISGARH : Two daughters got blue jerseys! रायपुर। छत्तीसगढ़ की...