धर्मान्तरण के मुद्दे पर कांग्रेस ने दी भाजपा को चुनौती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। एक बड़ा मुद्दा प्रदेश में धर्मान्तरण का आया है,मुख्य रूप में कांग्रेस व भाजपा इसे लेकर लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों भाजपा नेताओं की भारी मौजूदगी में राजभवन  पहुंचकर जो ज्ञापन सौंपा गया उसमें बताया गया कि 200 शिकायतें है जिस पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सीधे चुनौती दे दी है कि यदि सबूत व तथ्यमय नियमागत शिकायत है तो  भाजपा सामने रखे राज्य सरकार 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी। महज आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता। वहीं त्रिवेदी ने यह भी कहा है कि दरअसल भाजपा थूक वाले अपने बयान पर चौतरफा घिर गई है इसलिए ध्यान भटकाने के लिए यह नया राग आलाप रही है। भाजपा धर्मांतरण को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। जरा भी गंभीर होती तो डा.रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में धर्मांतरण का एक मामला तो दर्ज होता। फिर भी कांग्रेस दावा करती है कि कहीं पर भी इस प्रकार की शिकायत नहीं हैं। बहरहाल भाजपा की ओर से अभी इस चुनौती का जवाब नहीं आया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...