RAIPUR RAID BREAKING : ED conducts raids on land dealer’s premises
रायपुर. रायपुर में भारतमाला घोटाले को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है। ED ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापा मार दिया।
बताया जा रहा है कि 13 अफसरों की टीम एक साथ कई लोकेशनों पर पहुंची और दस्तावेजों के साथ डिजिटल सबूत खंगाल रही है।

पूरा मामला करीब 500 करोड़ के मुआवजा घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि जमीन को कागजों में हेरफेर कर उसकी कीमत कई गुना बढ़ा दी गई और फिर मोटा मुआवजा निकाला गया।
जांच में ये भी सामने आया है कि इस खेल में सिर्फ दलाल ही नहीं, बल्कि राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। एक ही जमीन को कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग नाम से पैसा लिया गया।
इससे पहले भी ED करोड़ों की संपत्ति अटैच कर चुकी है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब ये रेड इस पूरे घोटाले की परतें और खोल सकती है।

