BREAKING : DIG के ठिकानों पर ED धावा! 11 लोकेशन पर एक साथ रेड…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : ED raids DIG’s hideouts! Simultaneous raids at 11 locations…

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर एक बार फिर ED के निशाने पर हैं। सोमवार सुबह अचानक ED की टीम ने उनके 11 ठिकानों पर एक साथ छापा मार दिया।

चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर हर जगह टीम दस्तावेज और संपत्ति के सबूत खंगाल रही है। ये सभी ठिकाने भुल्लर, उनके करीबियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

मामला उसी रिश्वतखोरी केस से जुड़ा है, जिसमें भुल्लर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोप है कि एक बिचौलिए के जरिए केस निपटाने के बदले मोटी रिश्वत मांगी गई थी।

पिछली रेड में उनके घर से 7 करोड़ से ज्यादा कैश, करोड़ों के गहने और ब्रांडेड घड़ियां मिली थीं। अब ED मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। इस कार्रवाई से साफ है कि मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा, बल्कि जांच अब और गहराई तक जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related