BHARAT MALA PROJECT SCAM : 43 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा, अधिकारियों से ज्वेलरी और कैश बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARAT MALA PROJECT SCAM : Fraud of Rs 43 crores exposed, jewellery and cash recovered from officials

रायपुर, 25 अप्रैल 2025। BHARAT MALA PROJECT SCAM  भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह रायपुर और बिलासपुर में कई अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की। लगभग 17 से 20 अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, जिनमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

BHARAT MALA PROJECT SCAM  रायपुर में तात्कालिक SDM निर्भय साहू और तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के घर पर दस्तावेजों की जांच चल रही है। रायपुर के सेज बहार कॉलोनी स्थित राजस्व विभाग के अधिकारी के घर भी जांच जारी है। अधिकारियों के घरों से ज्वेलरी, कैश और जमीनों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बिलासपुर में अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर राम के घर भी छापेमारी चल रही है।

BHARAT MALA PROJECT SCAM  इस छापेमारी में 43 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है, जिसमें अधिकारियों और भू-माफिया के सिंडिकेट ने मिलकर जमीन को टुकड़ों में बांटकर 78 करोड़ का भुगतान दिखाया। घोटाले में आरोप है कि बैक डेट पर दस्तावेज तैयार कर गड़बड़ी की गई। इससे पहले, रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के घोटाले में कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...